By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने देहरादून में की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात,लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की मजबूती समेत अनेक मुद्दों पर की चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने देहरादून में की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात,लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की मजबूती समेत अनेक मुद्दों पर की चर्चा
अल्मोड़ाउत्तराखंड

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने देहरादून में की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात,लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की मजबूती समेत अनेक मुद्दों पर की चर्चा

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published February 2, 2024
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून-उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके आवास पहुंच कर मुलाकात की तथा लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में कांग्रेस संगठन की मजबूती सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की। बिट्टू कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी माने जाते हैं।इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनकी आज की मुलाकात निजी थी। उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन की मजबूती सहित आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर उनकी पूर्व मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा हुई। कर्नाटक ने कहा कि आज मध्यमवर्गीय एवं युवा वर्ग वर्तमान सरकार से बेहद त्रस्त है। मध्यमवर्गीय इस सरकार में महंगाई के बोझ तले दब चुका है और आज युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। सरकारी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के बजाय सरकार उनके धरने, प्रदर्शनों पर रोक लगाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी,पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कर्नाटक ने कहा कि उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा सांसद एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाबजूद अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर है।अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय सहित मेडिकल कालेज रेफलर सेंटर बन जनता की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति यह है कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज जैसी संस्था अधिकांश मामलों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव तक कराने में समर्थ नहीं है।प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बाबजूद अल्मोड़ा मेडिकल कालेज आज तक ब्लड बैंक विहीन है जबकि स्वास्थ्य मंत्री स्वयं अल्मोड़ा के प्रभारी मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अल्मोड़ा के आन्तरिक लिंक मार्गों को विगत पांच साल में भी दुरूस्त नहीं कर पाई जिस कारण आज रानीधारा,गैस गोदाम,एन टी डी धार की तूनी मोटर मार्ग बेहद भयावह स्थिति में हैं और हजारों लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में अल्मोड़ा के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लोधिया में फूड क्राफ्ट सेन्टर की स्थापना कराई गयी थी जो आज दस साल बाद भाजपा सरकार में सफेद हाथी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तराखंड के युवाओं को सरकारी नौकरियों से वंचित करने का काम आज भाजपा सरकार कर रही है।विभागों में विज्ञप्तियां तक इस सरकार में नहीं निकल रही है और जो विज्ञप्तियां निकल भी रही हैं वो हाकम सिंह जैसे लोगों की बदौलत शून्य हो रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का नारा मंचों से देने वाली भाजपा सरकार बहन अंकिता भण्डारी के कातिलों को सलाखों के पीछे पहुंचाने तक में नाकाम रही है।श्री कर्नाटक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इन तमाम बातों का जवाब अपने मत से भाजपा सरकार को देगी और उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस पांचों लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने का काम करेगी।

You Might Also Like

अल्मोड़ा में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी का बड़ा कदम, जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव

“प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प” – भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान

अल्मोड़ा में गूंजा विरोध : समिट में हंगामे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा

अल्मोड़ा : राज्य में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर कॉंग्रेस ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वर्गीय श्री शेरदा अनपढ़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि रहे पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक,खिलाड़ियों को उपहार स्वरूप दी क्रिकेट किट
Next Article हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र से 1 लाख रुपए के साथ सट्टा किंग और उसके 02 साथी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी का बड़ा कदम, जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव
अल्मोड़ा उत्तराखंड March 28, 2026
“प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प” – भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 27, 2026
अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 26, 2026
अल्मोड़ा में गूंजा विरोध : समिट में हंगामे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 26, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?