By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस, बसपा सहित कई दलों के कई पदाधिकारियों ने हज़ारों समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता,आज ओबीसी के कई क़द्दावर नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, सदस्यता लेने वालों में ओबीसी नेताओं में पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा,प्रकाश रमोला एवं ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > देहरादून > कांग्रेस, बसपा सहित कई दलों के कई पदाधिकारियों ने हज़ारों समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता,आज ओबीसी के कई क़द्दावर नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, सदस्यता लेने वालों में ओबीसी नेताओं में पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा,प्रकाश रमोला एवं ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा शामिल
उत्तराखंडदेहरादून

कांग्रेस, बसपा सहित कई दलों के कई पदाधिकारियों ने हज़ारों समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता,आज ओबीसी के कई क़द्दावर नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, सदस्यता लेने वालों में ओबीसी नेताओं में पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा,प्रकाश रमोला एवं ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा शामिल

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published February 26, 2024
Share
8 Min Read
SHARE

देहरादून-कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों, पूर्व पिछड़ा आयोग अध्यक्ष समेत हजारों वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन दामन थाम लिया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ज्वाइनिंग के लिए उमड़ा यह सैलाब बताता है कि देवभूमि में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है।यही भाजापमय माहौल अब 5 तारीख से विधानसभा स्तर पर नजर आएगा जब मुख्यमंत्री के साथ हम वहां ज्वाइनिंग अभियान पर निकलेंगे।इस मौके पर पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डाक्टर निशंक ने कहा कि जनता महसूस कर रही है कि मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आज हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूरे जोश खरोश और जबरदस्त नारेबाजी के साथ कांग्रेस, बसपा,सपा और यूकेडी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का रैला पहुंचा।आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ आने वाले सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में फूल माला एवं पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने सभी नवांगुत सदस्यों को शुभकामना देते हुए पार्टी मुखिया होने के नाते सबके सम्मान का भरोसा दिया।साथ ही कहा कि आज कार्यालय परिसर से लेकर बाहर चारों और पार्टी ज्वाइनिंग करने वालों का जिस तरह जन सैलाब उमड़ा हुआ है वह देवभूमि में भाजपा की प्रचंड जीत को दर्शाता है।पीएम मोदी और सीएम धामी के विकास कार्यों का अनुभव कर जनता ने भाजपा को चुनने का मन बनाया हुआ है।जनता के भाव और अनवरत हजारों दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों का हमारे साथ आना देवभूमि के भाजपामय और मोदीमय माहौल की गवाही देता है।उन्होंने कहा कि अब आगे 5 मार्च से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ वह विधानसभा स्तर पर ज्वाइनिंग अभियान को ले जाने वाले हैं।विभिन्न पार्टियों के हजारों की ऐसी ही समृद्ध तस्वीर आप सबको वहां भी नजर आने वाली है।उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से आह्वान किया कि पार्टी हर काम के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता के लिए काम के सिद्धांत पर आगे बढ़ती है।लिहाजा सबको मालूम होना चाहिए कि चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कमल का निशान है जिसको आगे बढ़ाने वाले नाम भी शीघ्र सामने आ जायेंगे।फिलहाल सबको मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटना है।इस अवसर पर पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी लोगों को बधाई और शुभकामना दी।उन्होंने कहा कि जनता समझ गई है कि देश आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के हाथों में सुरक्षित है।आने वाले सभी लोग भी सौभाग्यशाली हैं कि वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में आए हैं जिसका लीडर सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता है।आप सभी विश्वास रखिए यही समय है और बिलकुल सही समय है भाजपा में आने का।क्योंकि देश अंगड़ाई लेकर विकसित राष्ट्र बनने के लिए खड़ा हो रहा है और शीघ्र ही विश्व शिखर पर नजर आने वाला है।हम सबको मोदी के कथन अनुशार 2025 तक उत्तराखंड का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए चारों और कमल खिलाना है।आज पार्टी की सदस्यता लेने वाले कांग्रेस से उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश रमोला ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर वह यहां आए हैं।चाहे राम मंदिर निर्माण हो,चाहे धारा 370 हटाना हो,चाहे किसान निधि ही,चाहे उज्ज्वला योजना चाहे उत्तराखंड में हो रहे विकास के काम।श्री रमोला के साथ जिला पंचायत सदस्य उत्तरकाशी अरविंद लाल,पुरूषोत्तम नौटियाल, गौरव चंद्र पूर्व महामंत्री कांग्रेस कमेटी, जयवीर चौहान पूर्व महामंत्री उत्तराखंड क्रांति दल,रविंद्र सिंह रांगड़,देहरादून नगर निगम के दो बार पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा आयोग अशोक वर्मा ने भी पार्टी की सदस्यता लेते हुए भाजपा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा मैंने 44 वर्ष कांग्रेस में काम किया और मेरे साथ 87 वर्ष के प्रदीप गोयल भी हैं जिन्होंने आजीवन कांग्रेस कार्यकर्ता रहे, उनका भी यहां होना बताता है कि देश में मोदी की लहर चल रही है।हम सबके लिए सम्मान का विषय है भाजपा में आना जहां मोदी जैसा चमत्कारिक नेतृत्व हो प्रदेश में धामी जैसा नौजवान नेता है।पार्टी हमे जो भी काम सौंपेगी उसे हम पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे।अशोक वर्मा के साथ मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस शिव वर्मा,विजय वर्धन डंडीरियल,अशोक कुमार वर्मा अध्यक्ष पंजाबी महासभा, दिलीप कुमार भूतपूर्व ओएनजीसी अधिकारी, अजय कथूरिया पूर्व उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस, संजय बहल, संजय गुप्ता, हरीश विरमानी, राजेंद्र विरमानी, हेमंत महावर, शेखर फुलेरा, रितु बहल ने पार्टी की सदस्यता ली।पार्टी की सदस्यता लेने वाले हरिद्वार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने आज भाजपा में वापिसी की है।वर्मा के साथ प्रधान महकार सिंह प्रधान कमलजीत सिंह, मुकेश राठौर प्रधान, तहसील प्रधान, यूनुस प्रधान, अमरदीप सिंह, मिथुन राठौर, दिलशाद, मुकेश राणा, नवनीत सिंह, पप्पन सिंह, प्रहलाद चौधरी, सुधांशु चौधरी,रुड़की जिले से सत्येंद्र गोस्वामी, आशीष सैनी, आकाश गिरी, मनीष गिरी, अमन गोस्वामी, रोहित सैनी, अनिल शर्मा, अंकित राहुल, अभिषेक कश्यप,इसी तरह रुड़की जिले से बसपा नेता नीरज, अमन, संदीप, नरेंद्र, सुरेश,रोहित जयराम, जोगिंदर कुमार ने पार्टी का दामन थामा।निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता कांग्रेस के प्रेम सिंह तुलना तुरना के नेतृत्व में मलकीत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा,भुवन सिंह राणा पूर्व ब्लाक प्रमुख,दिनेश गोयल अध्यक्ष व्यापार मंडल नगर नानकमत्ता साहिब,प्रदीप विश्वास निवर्तमान सभासद प्रमुख रूप से शामिल रहे । इसके अतिरिक्त सतीश कुमार साहनी पूर्व सब ट्रेजरी अधिकारी, कर्नल जगदीप सिंह के साथ बड़ी संख्या में सेवानिर्वित पूर्व सैनिक पार्टी में शामिल हुए।उत्तरकाशी से पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस एवं निदेशक जिला सहकारी बैंक शरद चौहान के नेतृत्व में विपिन सिंह पवार प्रधान, राजकुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, दिनेश सोनी प्रधान, विजय सिंह पवार, यशपाल सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा।इसके अतिरिक्त उत्तरकाशी से ही अरविंद लाल सदस्य जिला पंचायत सदस्य, गौरव रमोला महामंत्री कांग्रेस कमेटी,थराली विधानसभा से सरवन सिंह रावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कैलाश कुमार, प्यारेलाल, प्रदीप, गणेश कुमार ने भी इस मौके पार्टी ज्वाइन की।विधानसभा से रुड़की से ओम प्रकाश अनुज सैनी अक्षय कुमार करण सिंह सैनी विशाल सैनी इंद्राज,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी,विनोद चमोली,खजान दास,प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान,राष्ट्रीय पदाधिकारी एससी मोर्चा सुश्री स्वराज विद्वान,विनोद सुयाल,राजेंद्र नेगी, सिद्धार्थ अग्रवाल,शोभाराम प्रजापति, संदीप गोयल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली

टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे

दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर करेंगे पत्रकार वार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टाईगर ग्रुप के नेतृत्व में युवाओं ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
Next Article पिकअप वाहन से 120 पेटियों में 5,760 पव्वे देशी शराब बरामद कर 1 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,बरामद शराब की कीमत 5 लाख से अधिक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 10, 2026
हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?