By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: मरीजों की सेवा करना ही नर्सिंग स्टाफ़ की सबसे बड़ी मानवता है-ललित जोशी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > देहरादून > मरीजों की सेवा करना ही नर्सिंग स्टाफ़ की सबसे बड़ी मानवता है-ललित जोशी
उत्तराखंडदेहरादून

मरीजों की सेवा करना ही नर्सिंग स्टाफ़ की सबसे बड़ी मानवता है-ललित जोशी

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published February 29, 2024
Share
3 Min Read
SHARE

कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुंआवाला देहरादून में आज नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं हेतु लैंप लाइटिंग और समर्पण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्ज काउंसिल की रजिस्ट्रार डा० मनीषा ध्यानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि चिकित्सक को सबसे ज्यादा सहयोग नर्स का होता है। नर्स के सहयोग के बिना मरीज का पूर्ण इलाज नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यदि हम मरीजों की सेवा दिल से नहीं कर सकते हैं, तो हमें इस व्यवसाय में नहीं आना चाहिए। यह पैसे कमाने की जगह नहीं है। यहां किसी का जीवन आपकी देखरेख पर निर्भर करता है। क्योंकि इसमें वे पैसे के साथ मरीजों की दुआएं भी पाती हैं। हमें मरीजों से मृदुल व्यवहार करना चाहिए और इलाज के दौरान सहन-शक्ति बनाए रखनी चाहिए। मरीज को सिर्फ मरीज समझकर अपने परिवार का सदस्य समझना चाहिए।

वहीं संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह शपथ नर्सिंग पेशे की पवित्र प्रकृति और नर्सों का उनके रोगियों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की निरंतर याद दिलाने का काम करती है। तनाव और थकान के समय में, प्रतिज्ञा प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम कर सकती है, उस जुनून और उद्देश्य की भावना को फिर से जागृत कर सकती है जिसने व्यक्तियों को सबसे पहले नर्सिंग की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।

संस्थान के मैनेजिंग डॉयरेक्टर संजय जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने नर्सों के पेशे को एक सम्मानित सेवा का पेशा बनाया। लैंप लाईटिंग सेरेमनी उसी याद में आयोजित की जाती है। यह हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है।

कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ ने कहा कि नर्स की प्रतिज्ञा दयालु, रोगी-केंद्रित देखभाल प्रदान करने के लिए नर्स की प्रतिबद्धता की एक कालातीत अभिव्यक्ति है। यह उन मूलभूत मूल्यों को दर्शाता है जो नर्सिंग पेशे को रेखांकित करते हैं और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल की जटिलताओं से निपटने में नर्सों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिका नेहा पंवार ने शपथ के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला तो वहीं हीना मनवाल ने शपथ पत्र पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन नितिका भट्ट ने किया, इस दौरान कॉलेज के उपप्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, नर्सिंग डिपार्टमेंट की समस्त शिक्षिकाएं व 500 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली

टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे

दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर करेंगे पत्रकार वार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विज्ञान और अनुसंधान के सही प्रयोग से भारत का युवा स्वउद्मी बनेगा- ललित जोशी
Next Article संजय सिंह को जमानत मिलना न्याय की जीत-भुवन चन्द्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 10, 2026
हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?