By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: अल्मोड़ा पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का किया खुलासा, हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > अल्मोड़ा पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का किया खुलासा, हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर बरामद
अल्मोड़ाउत्तराखंड

अल्मोड़ा पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का किया खुलासा, हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर बरामद

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published September 3, 2024
Share
5 Min Read
SHARE

डीआईजी कुमाँऊ व एसएसपी अल्मोड़ा ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

अल्मोड़ा- दिनांक 24/08/2024 की प्रातः ग्राम गाजा बसकन्या के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा हुआ मिला।शव शिनाख्त के पश्चात वादी महेश चन्द्र जोशी पुत्र स्व दयाकृष्ण निवासी वेतनधार थाना चौखुटिया जिला अल्मोडा ने अज्ञात अभियुक्त द्वारा अपने भाई राकेश जोशी की हत्या कर देने के संबंध में थाना चौखुटिया में तहरीर दी थी। दिनांक 25.08.2024 को तहरीर के आधार पर तत्काल FIR N0 20/2024 धारा 103 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर थानाध्यक्ष चौखुटिया द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा उक्त घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया तथा सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में अलग अलग 5 टीमों का गठन किया गया।गठित टीमों द्वारा घटना की गहनता से जांच शुरू की गई।घटनास्थल के आस पास व बाजार क्षेत्र में लगभग 50-60 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया।ठोस सुरागरसी पतारसी कर सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई गई तथा इस दौरान लगभग 100 व्यक्तियो से पूछताछ की गई।हत्या के खुलासे के लिए गठित की गई टीमों के प्रत्येक दिवस की कार्यवाही की समीक्षा एसएसपी द्वारा स्वयं की जा रही थी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे।अभियुक्त को पकड़े जाने की भनक लग गयी थी,जो घटना के दिन से ही फरार चल रहा था।दिन-रात पुलिस टीमो के संयुक्त अथक प्रयासों तथा एस ओ जी टीम द्वारा दी गई लीड के आधार पर दि 2.09.2024 को अभियुक्त खीम सिंह को पूछताछ हेतु थाने लाया गया।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह शराब पीने का आदि है,मेहनत मजदूरी कर उससे जो पैसे मिलते है, शराब में उड़ा देता है,पत्नी व बच्चें भी साथ नही रहते है।दि0.23.08.2024 को रात्रि लगभग 11 बजे अभियुक्त खीम सिंह अपने कमरे में पहुंचा तो उसने अपने कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ देखा,एक व्यक्ति उसके बैड में सो रहा था जिसे उसने उठने के लिए कहा तो वह व्यक्ति उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा तथा उसके गाल मे 2 थप्पड मार दिये।जिससे गुस्से मे आकर बाहर से पत्थर लाकर मृतक राकेश जोशी के सिर व चेहरे पर मारा तो वह उसके कमरे से भागकर सड़क पर चला गया और सिर पकड़कर बीच सडक मे बैठ गया। उसी वक्त अभियुक्त ने उसके चेहरे एवं सिर पर पत्थर से कई वार किये।जिस दौरान मृतक का राकेश जोशी का मोबाईल जो वही पर गिर गया था जिसे अभियुक्त ने छिपा दिया था और हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर को गौशाला की तरफ फेंक दिया,वारदात को अंजाम देते वक्त पहनी कमीज जिसमें खून लगा हुआ था कमरे रख दी थी और म़ृतक के फोन को बबलेश्वर मन्दिर नदी के किनारे पत्थरो के बीच मे छिपा दिया था।अभियुक्त को दि 02.09.2024 को जुर्म इकबाल करने के उपरान्त हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर,वारदात को अंजाम देते वक्त पहनी खून लगी कमीज,मृतक का मोबाईल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता खीम सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 प्रताप सिंह निवासी ग्राम गाजा बसकन्या थाना चौखुटिया जिला अल्मोडा है।हत्याकांड का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को डॉ0 योगन्द्र सिंह रावत डीआईजी कुमाँऊ रेंज द्वारा 10,000 रुपये का व एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।गिरफ्तारी टीम में
उ0नि0 सतीश चन्द्र कापडी थानाध्यक्ष चौखुटिया,उ0नि0 जसविन्दर सिंह थानाध्यक्ष दन्या,उ0नि0 दिनेश नाथ महन्त थानाध्यक्ष देघाट,उ0नि0 कश्मीर सिंह थानाध्यक्ष सोमेश्वर,उ0नि0 कुन्दन सिंह रौतेला प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा,उ नि बृजमोहन भट्ट प्रभारी चौकी मासी,अपर उ0नि0 श्रीमती तनुजा हयांकी महिला थाना अल्मोडा,अपर उ0नि0 दीवान सिंह कोरंगा थाना चौखुटिया,हे0कानि0 मनोज कोहली थाना चौखुटिया,हे0कानि0 दीपक कुमार थाना सल्ट,हे0कानि0 विरेन्द्र चन्द्र-थाना सोमेश्वर,कानि0 सूरज सिंह बोरा थाना सोमेश्वर,कानि0 विरेन्द्र पाल सिंह थाना चौखुटिया,कानि0 रजनीश वर्मा थाना चौखुटिया,कानि0 राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 विरेन्द्र बिष्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 इन्द्र कुमार साईबर सैल अल्मोड़ा,होमगार्ड सूरज किरौला थाना चौखुटिया,होमगार्ड कान्हा आर्या थाना चौखुटिया शामिल रहे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने की पनुवानौला पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

अल्मोड़ा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली

TAGGED: almora, police, uttarakhand
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने एसएस जीना परिसर के सिमकनी मैदान,केंद्रीय पुस्तकालय और व्यावसायिक शिक्षा अध्ययन केंद्र का किया निरीक्षण
Next Article कपीना निवासी पंकज का हुआ पीसीएस में चयन,पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने मिठाईयां बांट परिजनों को दी शुभकामनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
जिलाधिकारी ने की पनुवानौला पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
अल्मोड़ा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 10, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?