By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: अल्मोड़ा:- दशहरा पर्व की रही धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकले रावण परिवार के पुतले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > अल्मोड़ा:- दशहरा पर्व की रही धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकले रावण परिवार के पुतले
अल्मोड़ाउत्तराखंड

अल्मोड़ा:- दशहरा पर्व की रही धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकले रावण परिवार के पुतले

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published October 12, 2024
Share
3 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा- दशहरा पर्व पर अल्मोड़ा नगर में धूम रही। नगर में ढोल नगाड़ों के साथ रावण परिवार के पुतलों का जुलूस निकाला गया। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का दशहरा विश्वविख्यात माना जाता है। अल्मोड़ा के दशहरे का अलग ही अंदाज़ है। यहाँ का दशहरा देखने देश विदेश से पर्यटक आते हैं। इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव विगत वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ही मनाया गया। नगर के सभी मोहल्लों से बनाए गए रावण परिवार के पुतले सर्वप्रथम नगरपालिका पार्किंग पर एकत्र हुए। जहाँ से पुतलों को ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में पूरे बाजार में घुमाया गया। बाजार से जुलूस के बाद पुतलों का दहन एसएसजे परिसर के जूलॉजी विभाग के प्रांगण में हुआ। पिछले वर्षों में पुतलों का दहन स्थानीय स्टेडियम में होता था परन्तु स्टेडियम में सुधारीकरण होने के बाद विगत वर्ष से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एसएसजे परिसर के जूलॉजी प्रांगण में पुतला दहन हो रहा है। स्थान की कमी के चलते इस वर्ष पुतलों की संख्या भी कम रही। जहाँ पिछले वर्ष तक रावण परिवार के दो दर्जन से अधिक पुतले बनते थे वहीं इस वर्ष यह संख्या 16 पर सिमट गई है। अल्मोड़ा का दशहरा अपने आप में अलग इसलिए भी है यहाँ महीने भर पहले से हिन्दू के साथ मुस्लिम युवा मिलकर पुतलों का निर्माण करते हैं। अल्मोड़ा का दशहरा पहाड़ की संस्कृति की पहचान है। एक पुतले के साथ शुरू हुआ दशहरा एक वक़्त दो दर्जन से अधिक पुतलों तक पहुंच गया था। पुतला दहन को स्थान की कमी के चलते इस साल यह संख्या 16 रही। पहले के समय में अल्मोड़ा में बिजली की व्यवस्था नहीं थी, तब मशालों से अल्मोड़ा के बद्रेश्वर में रामलीला की शुरुआत की गई थी। पहले रावण का ही पुतला बनता था फिर समय के साथ पुतलों की संख्या बढ़ती गई और आज लगभग सभी मोहल्लों में रावण परिवार के पुतले बनते हैं। प्रशासन भी इस दशहरा महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग यहां पहुंचते हैं। स्थान की कमी के चलते दशहरा समिति ने इस वर्ष दशहरा पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की ने बताया कि अगले वर्ष से यदि सड़क बन गई तो दशहरे के सभी कार्यक्रम जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में होंगे। दशहरा महोत्सव में समिति द्वारा पुतलों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिए गए। यहाँ दशहरा महोत्सव में समिति अध्यक्ष अजीत कार्की, सचिव वैभव पांडे, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, संयोजक किशन लाल, हरीश कनवाल सहित गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली

टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे

दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर करेंगे पत्रकार वार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अल्मोड़ा में दशहरे पर निकली दुर्गा माता की भव्य शोभायात्रा
Next Article अधर्म पर हुई धर्म की विजय भगवान श्री राम ने किया दशानन रावण का अंत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 10, 2026
हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?