By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: देवभूमि रक्षा मंच ने निकाली आक्रोश रैली, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे लोग,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > देवभूमि रक्षा मंच ने निकाली आक्रोश रैली, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे लोग,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
अल्मोड़ाउत्तराखंड

देवभूमि रक्षा मंच ने निकाली आक्रोश रैली, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे लोग,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published December 10, 2024
Share
4 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके संवैधानिक व अंतरराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन पर ध्यानाकर्षण हेतु आज अल्मोड़ा में देवभूमि रक्षा मंच ने आक्रोश रैली निकाली।रैली नन्दा देवी मंदिर से बाजार होते हुए चौहान बांटा पहुंची जहां महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया कि अल्मोड़ा के नागरिकगण,देव भूमि रक्षा मंच के अंतर्गत,बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार और मानवाधिकार हनन की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए यह ज्ञापन प्रस्तुत करते हैं।बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई अल्पसंख्यक धार्मिक कट्टरपंथियों के अत्याचारों का लगातार शिकार हो रहे हैं।धार्मिक स्थलों पर हमले बढ़ रहे हैं, जहाँ 59% हिंसा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाती है और 69 मंदिरों व अन्य पूजा स्थलों पर अनुष्ठानों के दौरान हमले किए गए हैं।कट्टरपंथियों द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं के खिलाफ जबरन धर्मांतरण,अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाएँ आम हो चुकी हैं।बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित जीवन से वंचित किया जा रहा है। साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का व्यवस्थित विनाश जारी है। यह स्थिति बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 27, 28, 31, 41, और 42 का उल्लंघन है, जो कानून के समक्ष समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और संपत्ति के अधिकार की गारंटी देता है। इसके अलावा, यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों जैसे सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पत्र (UDHR, 1948) और अंतरराष्ट्रीय नागरिक और राजनीतिक अधिकार संधि (ICCPR, 1966) का भी गंभीर हनन है।कहा गया कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए।भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि बांग्लादेश सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वतंत्र जांच आयोग का गठन किया जाए।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (UNHRC) और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों द्वारा एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया जाए जो बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करे।अपराधियों पर कठोर कार्रवाई हो।बांग्लादेश सरकार यह सुनिश्चित करें कि धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव में शामिल कट्टरपंथियों को न्याय के दायरे में लाया जाए और उन्हें कठोर सजा दी जाए।पुनर्वास और मुआवजा मिले।हिंसा और उत्पीड़न से प्रभावित अल्पसंख्यक समुदायों के पुनर्वास के लिए बांग्लादेश सरकार विशेष योजनाएँ बनाए और उनके आर्थिक, सामाजिक, व सांस्कृतिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा प्रदान करे।महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ कट्टरपंथियों द्वारा जबरन धर्मांतरण, अपहरण और हिंसा को रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार प्रभावी कदम उठाए।महिला और बाल दमन निवारण अधिनियम (2000) और अन्य प्रासंगिक कानूनों का कठोरता से पालन सुनिश्चित किया जाए।कहा गया कि हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप इन मुद्दों पर विचार करें और बांग्लादेश में सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों हिंदू, बौद्ध, ईसाई, और अन्य समुदायों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएँ। आक्रोश रैली में संयोजक प्रकाश लोहनी,सह संयोजक मनोज सनवाल,रवि रौतेला,विनीत बिष्ट,अमित साह मोनू,मनीष जोशी,किशन गुरुरानी, प्रकाश भट्ट,दीपलाल शाह,कैलाश शर्मा,रणजीत भंडारी,मनोहर सिंह नेगी,अनूप लाल शाह,जगदीश जोशी, मदन सिंह बिष्ट, वसुधा पंत, ललित किशोर पंत, नवीन चंद्र पांडे,मनोज वर्मा,त्रिभुवन आर्य,रमेश बहुगुणा,रमा जोशी, देवकी रावत, गीता नेगी,महेश नयाल,गिरीश खोलिया,अजीत कार्की,रोहित वर्मा, दीप्ति सोनकर,किरन पंत,संजय वर्मा,अजय वर्मा, भुवन वर्मा,दर्शन रावत,महेश बिष्ट,धर्मेंद्र बिष्ट,देवाशीष नेगी,मंगल सिंह, पूनम पालीवाल, जगमोहन सिंह बिष्ट, जगत तिवारी, प्रमोद पवार, गिरीश धवन, अर्जुन बिष्ट, प्रेम लटवाल, लीला बोरा, राजीव गुरूरानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा: पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 5 लाख खातों में ट्रांसफर, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा

अल्मोड़ा: 59 वर्षीय संगीता नज्जौन ने रक्तदान कर पेश की मिसाल, ब्लड बैंक ने किया सम्मानित

वनों को आग से बचाने हेतु बर्शिमी एवं चौसली में गोष्ठी आयोजित

अल्मोड़ा- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मेडिकल कॉलेज ने डोल आश्रम में किया दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
Next Article बिना सत्यापन मजदूर रखना ठेकेदार को पड़ा भारी, भतरौजखान पुलिस ने की चालानी कार्यवाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा: पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 13, 2026
वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 5 लाख खातों में ट्रांसफर, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड देहरादून February 12, 2026
अल्मोड़ा: 59 वर्षीय संगीता नज्जौन ने रक्तदान कर पेश की मिसाल, ब्लड बैंक ने किया सम्मानित
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 12, 2026
वनों को आग से बचाने हेतु बर्शिमी एवं चौसली में गोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?