अल्मोड़ा- रविवार को थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान डूंगरी में एक व्यक्ति हर्ष सिंह को अपने चाय की दुकान में अवैध रुप से शराब बेचते हुए पाया, जिसके कब्जे से 03 बोतल व 48 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद, हे0का0 सुरेन्द्र सिह नेगी तथा कानि0 रवि कुमार शामिल रहे।
चाय की प्याली में परोस रहा था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

