By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित विधायकों के साथ दिल्ली मोती नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के जनसम्पर्क कार्यक्रम में देर रात तक डटे रहे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > अन्य > भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित विधायकों के साथ दिल्ली मोती नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के जनसम्पर्क कार्यक्रम में देर रात तक डटे रहे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक
अन्य

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित विधायकों के साथ दिल्ली मोती नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के जनसम्पर्क कार्यक्रम में देर रात तक डटे रहे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published February 3, 2025
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली- दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती,ऐसे में लगातार भाजपा के द्वारा दिल्ली विधानसभा अन्तर्गत घर घर पहुंचकर जनता से जनसम्पर्क किया जा रहा है।इसी क्रम में भाजपा के दिग्गज नेताओं के द्वारा मोती नगर विधानसभा के जखीरा क्षेत्र में देर रात एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ संबित पात्रा, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित अनेकों विधायकों तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।यह जनसभा पूर्व जननेता स्वर्गीय मदनलाल खुराना के पुत्र हरीश खुराना के समर्थन में आयोजित की गई जहां उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और राष्ट्रहित में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यहां उपस्थित जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि खोखले दावों की राजनीति को जनता नकार चुकी है और आगामी चुनावों में दिल्ली में कमल खिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।श्री कर्नाटक ने कहा कि बैठकों ,सभाओं में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में अब कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और इसी विकास के पथ पर आज धीरे धीरे पूरा देश भगवामय हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास लगातार बदल रहा है और नगर निगम जैसे छोटे और विधानसभा, लोकसभा जैसे बड़े सभी चुनावों में जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नगर निगम चुनावों में कमल खिलने के बाद अब निश्चित रूप से दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी जनता कमल खिलाने जा रही है।इस अवसर पर विधायक मुरादाबाद,विधायक प्रयागराज, विधायक बलिया,विधायक गोंडा, उत्तर प्रदेश के अनेकों विधायक गण, भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी,भारतीय युवा मोर्चा के पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या उपस्थित थे।

You Might Also Like

प्रचार के अन्तिम दिन पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में किया धुंआधार जनसम्पर्क

दिल्ली में पूर्व दर्जा मंत्री भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक व रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में किया व्यापक चुनाव प्रचार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली में पूर्व दर्जा मंत्री भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक व रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में किया व्यापक चुनाव प्रचार
Next Article एसएसपी अल्मोड़ा ने थाना भतरौजखान का किया वार्षिक निरीक्षण,पाई गई खामियों को जल्द दुरुस्त करने के दिये निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 10, 2026
हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?