अल्मोड़ा- मंगलवार को 38वे राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता का अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पदक पहनाए।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए नेशनल गेम्स में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन खेलों के जरिए ब्रांड अल्मोड़ा को देश भर में पहचान मिली है। खेल मंत्री ने कहा कि 2 महीने से भी कम समय के अंदर योगासन के एशियन गेम्स होने वाले है, इसलिए योग के खिलाड़ियों को समझ लेना चाहिए कि दुनिया अब उनको फॉलो करने जा रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उम्मीद जताई के 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिले तो उसमें योगासन भी एक मेडल गेम के तौर पर शामिल हो। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची खेल मंत्री उत्तराखंड रेखा आर्य ने कहा कि अल्मोड़ा में आयोजित योगासन प्रतियोगिता के आयोजन से योग को अंतरराष्ट्रीय खेलों तक ले जाने की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। उन्होंने आए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा कहा है कि योग को अपने जीवन की दिनचर्या बनाएं।
कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अल्मोड़ा में देशभर से योग प्रतिभागी आए हैं, सभी ने अपना अपना प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सभी विजेताओं को उनकी बधाई एवं शुभकामनाएं तथा जो प्रतिभागी मेडल प्राप्त नहीं कर सके उनको भी मायूस नहीं होना बल्कि निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने योगासन प्रतियोगिता को अल्मोड़ा में आयोजित कराए जाने के लिए सरकार का धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेल की प्रतियोगिता होने से अल्मोड़ा की पहचान में वृद्धि होगी तथा इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।
जिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल भी पहनाए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
अल्मोड़ा में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में ओवर ऑल पश्चिम बंगाल प्रथम स्थान पर तथा हरियाणा द्वितीय स्थान पर रहा। उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला।
इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल को प्राप्त कुल 4 मेडल में 3 गोल्ड मैडल, एक सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ । द्वितीय स्थान प्राप्त हरियाणा को 1 गोल्ड मैडल, 3 सिल्वर मैडल तथा 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मैडल हासिल हुए।
तीसरे स्थान पर रहे उत्तराखंड को 1 गोल्ड मैडल, 3 सिल्वर मैडल तथा 1 ब्रॉन्ज मैडल समेत कुल 5 मेडल प्राप्त हुए।
चतुर्थ स्थान पर काबिज महाराष्ट्र को 1 गोल्ड मैडल , 2 सिल्वर मैडल तथा 1 ब्रॉन्ज मैडल समेत कुल 4 मेडल प्राप्त हुए।
पंचम स्थान पर रहे उत्तर प्रदेश को 1 गोल्ड मैडल, 1 सिल्वर मैडल और 1 ब्रॉन्ज मैडल समेत कुल 3 मेडल प्राप्त हुए।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर भारत योगासन के महासचिव डॉ जयदीप आर्य, अल्मोड़ा के नव निर्वाचित मेयर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा खेल प्रबंधन के अधिकारी समेत स्थानीय जनता एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
38वें राष्ट्रीय खेल: योगासन प्रतियोगिता का हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में हुआ रंगारंग समापन
Leave a comment
Leave a comment

