अल्मोड़ा- आज प्रेस को जारी एक बयान कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि नगर में पातालदेवी स्थित ए एन एम सेन्टर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित अल्मोड़ा एंव बागेश्वर के 49 नवनियुक्त ए0 एन0 एम0 महिला कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदान किया जाना लोकतान्त्रिक प्रक्रिया का उलंघन है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा की है जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ से नियुक्ति पत्र बटवा रहे है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बताना चाहिए की वो किस अधिकार से भाजपा के कार्यकर्ताओ से नियुक्ति पत्र बटवा रहे है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एक भाजपा कार्यकर्त्ता की तरह काम कर रहे है जो सेवा नियामवली का उलंघन भी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने पद का गलत उपयोग कर रहे है कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

