1 माह के भीतर एनडीपीएस के 16 नशा तस्करों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
एसएसपी महोदय के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाते हुए एनडीपीएस में भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी कर 16 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
इसी क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा छोटी घट्टी से लगभग 100 मी0 आगे चौड़ी घट्टी की ओर 02 युवक हनीफ मलिक और लईक मलिक के कब्जे से 2 पिट्ठू बैग में 26.205 किलोग्राम गांजा (कीमत 6,55,125 रुपये) बरामद होने पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।
पूछताछ में अभियुक्तो ने बताया कि गांजा मासी से लेकर आ रहे थे,जिसे वह रामनगर की ओर ले जा रहे थे । ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1-हनीफ मलिक उम्र-23 पुत्र हबीब निवासी नेफा चौकी के पास ग्राम पैगा, काशीपुर ऊधमसिंह नगर
2- लईक मलिक उम्र-32 वर्ष पुत्र नन्हे निवासी ग्राम करतारपुर कॉलोनी वार्ड -1 गदरपुर ऊधमसिंह नगर।
अभियुक्तों के पास से 26.205 किलोग्राम गांजा (मय बैग) बरामद किया गया जिसकी कीमत 6,55,125 रुपये आंकी गई है।
भतरौजखान पुलिस टीम में अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा चौकी प्रभारी भौनखाल, हेड कानि0 प्रकाश सिंह, हेड कानि0 नारायण सिंह तथा कानि0 प्रीतम सिंह शामिल रहे।

