अल्मोड़ा- देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में दिनांक 06.02.2025 को द्वाराहाट पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गगास के पास नदी को जाने वाले रास्ते पर खुशाल सिंह रावत पुत्र चंदर सिंह रावत निवासी मनेला, गगास द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना द्वाराहाट में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
द्वाराहाट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार तथा कानि0 ललित मोहन शामिल रहे।
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

