अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षक, इंटरसेप्टर प्रभारी, सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत जनमानस को जागरूक करने तथा वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत बाड़ेछीना तिराहे पर वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण के लिये चिकित्सकों के साथ मेडिकल कैम्प का आयोजन कराया गया, जिसमें चिकित्सकीय टीम द्वारा वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
साथ ही वाहन चालकों को डीएल निरस्तीकरण संबंधी मामलों एवं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रशमन शुल्क की जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराने व यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप व ट्रैफिक आई आदि के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
सड़क सुरक्षा अभियान: पुलिस ने बाड़ेछीना तिराहे पर मेडिकल कैम्प का आयोजन कर वाहन चालकों का कराया नेत्र परीक्षण
Leave a comment
Leave a comment

