क्षमता के अधिक सवारी बैठाने पर चालक के विरुद्ध कोर्ट का चालान व डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही
अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक,उ0नि0 यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवरलोड, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे द्वारा लोधिया बैरियर अल्मोड़ा पर चेकिंग की जा रही थी, दौराने चेकिंग वाहन संख्या- UK01-TA-7969 वैगनार चालक मनीष पवार निवासी राजपुरा अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। चालक वाहन को हल्द्वानी से अल्मोड़ा लेकर आ रहा था।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 16 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें 01 चालान क्षमता से अधिक सवारी (01 सवारी अधिक) होने पर कोर्ट का चालान करते हुए डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
अल्मोड़ा ट्रैफिंक पुलिस टीम में यातायात उ0नि0 सुमित पाण्डे, प्रभारी इंटरसेप्टर, कानि0 ललित बिष्ट तथा कानि0 देवेन्द्र कुंवर शामिल रहे।

