अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कूपी बैण्ड तिराहा, यात्री प्रतीक्षालय सल्ट पर 02 युवक पिठ्ठू बैग के साथ बैठे दिखाई दिये, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई दोनों युवकों के बैगों को चैक किया गया तो दोनों युवकों के 02 पिट्ठू बैगों से कुल 11.090 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए, थाना सल्ट में अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
आरोपियों ने बताया कि सराईखेत क्षेत्र से गांजा ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ले जा रहे थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में थे।
आरोपियों के कब्जे से कुल 11.090 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी
कीमत 2,77,250/- रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों नाम–
1- गोपी किशन उम्र-25 वर्ष पुत्र स्व0 कैलाश निवासी ग्राम गोदवाला पूरब का मजरा, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश
2- गौरव कुमार उम्र- 29 वर्ष पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासी ग्राम दारापुर, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश
सल्ट पुलिस टीम में अपर उ0नि0 दीवान सिंह, हेड कानि0 दीपक कुमार, कानि0 रवि प्रताप सिंह तथा
कानि0 विपिन पांथरी शामिल रहे।

