अल्मोड़ा- रविवार को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के अधि0/कर्म0गणों के आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया।
सीओ द्वारा टाईप I, टाईप II व टाईप III के सभी आवासीय भवनों व परिसरों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं को जांचा गया। आवासीय परिसर में पुलिस परिवार के सदस्यों से समस्याएं पूछी गयी। उनकी जल्द से जल्द निवारण करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया।
साथ ही प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम को निर्देशित किया गया कि जो भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है उनके मेंटेनेंस हेतु ससमय मुख्यालय को प्रस्ताव भेजें।
निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, लाईन सूबेदार स0पु0 मोहित कुमार, अपर उ0नि0 दामोदर कापड़ी, लाईन मेजर अजय मिश्रा मौजूद रहे।
सीओ अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन के आवासीय भवनों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
Leave a comment
Leave a comment

