अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस में तैनात जवान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
अल्मोड़ा- मंगलवार को अल्मोड़ा ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात टीपी राजेन्द्र नाथ को टैक्सी स्टैण्ड पर ड्यूटी के दौरान एक कीमती मोबाइल फोन रीयलमी कम्पनी का सड़क किनारे गिरा हुआ मिला।
जिस पर जवान द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाकर मोबाइल स्वामिनी आनन्दी पाण्डे का पता लगाया, जिसके बाद मोबाइल को आनन्दी पाण्डे के पुत्र विवेक पाण्डे को सुपुर्द किया गया।
मोबाइल स्वामिनी ने अल्मोड़ा पुलिस जवान की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

