SOG व भतरौजखान पुलिस टीम की सतर्कता से पिठ्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहा एक और तस्कर आया हाथ
तीन लाख से अधिक कीमत का 13.240 कि0ग्रा0 गांजा बरामद
अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में बुधवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान चौड़ी घट्टी में 01 युवक पिठ्ठू बैग के साथ दिखायी दिया, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई तो युवक से बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी की गयी तो वह सकपकाकर निजी सामान व कपड़े होना बता रहा था, बैग को चैक किया गया तो युवक इबरान के पिठ्ठू बैग से 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर युवक को गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त इबरान उम्र- 23 वर्ष पुत्र हमीद निवासी कचनाल गाजी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर के कब्जे से कुल 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत- 3,31,000/- रुपये आंकी गई है।
भतरौजखान पुलिस तथा एसओजी टीम में अपर उ0नि0 करतार सिंह, थाना भतरौजखान, हेड कानि0 श्रवण कुमार, थाना भतरौजखान, हेड कानि0 सुदर्शन नयाल, थाना भतरौजखान, हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा तथा कानि0 परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

