अल्मोड़ा-आज पांडेखोला पार्षद ज्योति साह द्वारा नेशनल हाईवे के अपर सहायक अभियंता पंकज कुमार के साथ नेशनल हाईवे में गिरी हुई दीवारोऔ,टूटे पैराफिट,बंद कलमठ एवं सड़क में हुए गड्ढों के विषय में अवगत कराने हेतु क्षेत्र का भ्रमण किया गया।पार्षद ज्योति साह ने कहा कि पांडेखोला,धार की तूनी,लक्ष्मेश्वर आदि जगहों पर अनेक जगह नेशनल हाईवे की दीवारे क्षतिग्रस्त हैं तथा धार के तूनी में सड़कों में गड्ढे बनकर पानी भरा हुआ है जिससे स्थानीय जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार भी सड़क के कीचड़ के कारण काफी परेशान हैं।उन्होंने कहा कि यह बात उनके संज्ञान में थी और उनके दिल को काफी कचोट रही थी।उन्होंने कहा कि जनहित की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनप्रतिनिधियों को सामने आना ही पड़ेगा।उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग से वार्ता कर उन्हें मौके पर बुलाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।क्षेत्र की सड़कों एवं दीवारों को सहायक अभियंता को दिखाने के साथ ही क्षतिग्रस्त स्थानों को प्वाइंट आउट भी करवाया गया।
उन्होंने बताया कि अपर सहायक अभियंता ने कहा है कि इस विषय में अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे को अवगत करा दिया गया है।इस रोड की टूटी दीवारों,कलमठ एवं नालियों की निविदा निकल चुकी है जो की गतिमान है और डेढ़ माह के भीतर इन कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा।बंद कलमठ एवं टूटी रोड का पेंच वर्क कार्य हफ्ते भर के अंदर आरंभ कर दिया जाएगा। पार्षद ज्योति शाह ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मूलभूत आवश्यकता होती है जिसका सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वार्ड में स्थानीय जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, सड़क,पैदल मार्ग,पथ प्रकाश,कूड़े का निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए वे लगातार संघर्षरत रहेंगी। कुछ दिन पूर्व पांडे खोला में एकांत रेस्टोरेंट के पास तेंदुआ दिखने की घटना सामने आने पर उनके द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्वयं रात्रि में गश्त भी की गई एवं वन अधिकारियों से बात कर क्षेत्र में ट्रैकिंग कैमरे भी लगवाए गए। इसके साथ ही वार्ड की सफाई को लेकर भी पार्षद ज्योति काफी मुखर नजर आ रही है एवं विगत दिनों उनके द्वारा वार्ड में सफाई अभियान भी चलाया गया था। विदित हो कि पार्षद ज्योति शाह के पति भी वर्तमान में पार्षद हैं।पूर्व में भी वे सभासद रह चुके हैं तथा जन सेवा के कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।चिकित्सालयों में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर पार्षद अमित साह मोनू का नाम रक्त की व्यवस्था करवाने में भी अग्रणी पंक्ति में आता है।लोगों के घरों में सांप घुसने पर स्थानीय लोग अमित साह मोनू से सम्पर्क करते हैं तथा अमित साह मोनू दर्जनों सांप पकड़कर लोगों को राहत देने का काम भी कर चुके हैं।पार्षद बनने के बाद उनकी पत्नी ज्योति साह भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रही है तथा जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार धरातल पर उतरकर प्रयास कर रही हैं।इस अवसर पर उनके साथ पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अभिषेक जोशी,अतुल पांडे,भगवान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
पांडेखोला पार्षद ज्योति साह समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं उतरी सड़कों पर, नेशनल हाईवे के अपर सहायक अभियंता को दिखाई सड़क एवं टूटी दीवारें
Leave a comment
Leave a comment

