विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये जिज्ञासु सवालों का जवाब देकर किया मार्गदर्शन
नशे के विरुद्ध युद्ध में पुलिस का सहयोग करने के लिये किया प्रेरित
अल्मोड़ा- आज शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा स्प्रिंगडेल्स स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस ऑफिस अल्मोड़ा के सभागार में ड्रग्स जागरुकता/करियर काउन्सिलिंग के सम्बन्ध में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एसएसपी द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर जीवन में अनुशासन का महत्व समझाते हुए हमेशा अनुशासन बनाये रखने तथा अपने रुचि के अनुसार भविष्य का चुनाव करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया गया तथा इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा ड्रग्स व करियर के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्नों का जवाब देकर उनकी शंकाओं को दूर किया गया।
एसएसपी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवेयर करने और ड्रग्स पैडलरों/डीलर की सूचना देकर अल्मोड़ा पुलिस को सहयोग दे सकते हैं। एक आदर्श समाज व राष्ट्र के विकास में युवाओं का योगदान सबसे अहम होता है।
एसएसपी ने कहा कि नशा व्यक्ति को ही नहीं अपितु उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देते हैं। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहते हुए अपने परिवार, दोस्तो व समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। नशे के बचने के लिये युवाओं को योग, स्पोर्टस एक्टिविटी में अपनी रुचि रखनी चाहिये।
संवाद कार्यक्रम मे ड्रग्स सम्बन्धी शिकायत के लिये हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गयी और उनकी पहचान को गोपनीय रखने का विश्वास दिलाया गया। इस दौरान नवीन कानूनों (BNS, BNSS, BSA) के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर स्प्रिंगडेल्स स्कूल के शैक्षणिक प्रमुख विपुल कार्की व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।