देघाट पुलिस टीम ने दबिश देकर उदयपुर तिराहा से दबोचा
अल्मोड़ा- विगत दिनांक 11.02.2025 को देघाट पुलिस व SOG द्वारा 02 नशा तस्करों के कब्जे से पिकप और बलेनो कार में कुल 116.358 kg अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में उजागर हुआ था नशा तस्करी के मास्टरमाइंड का नाम-
दोनों अभियुक्त ने पूछताछ में बताया था कि यह बरामद गांजा उनके साथी कुलदीप सिंह जो रैकी करते हुए पुलिस की नजर से बचकर आगे निकल गया, उसने ही सराईखेत से एकत्र किया था, कुलदीप ने रामनगर में गांजा बेचकर मुनाफा कमाने की बात कही और वे तीनों मिलकर रामनगर ले जा रहे थे। तब से अभियुक्त कुलदीप लगातार फरार चल रहा था।
इस पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा फरार नशा तस्कर के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेते हुए गिरफ्तारी के लिए ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था और वांटेड की गिरफ्तारी के लिए संबंधितों व पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम फरार नशा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, मा० न्यायालय से अभियुक्त का गैर जमानती वारन्ट भी प्राप्त किया गया था।
जिस पर दबिश देकर दिनांक 22.02.25 की रात्रि में देघाट पुलिस द्वारा फरार चल रहे इनामी अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र जगत सिंह मनराल निवासी सिमलग्वैना थाना देघाट अल्मोडा को देघाट उदयपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली देघाट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, अपर उ0नि0 गणेश राणा, हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डेय तथा कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे।

