नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने पर 09 लोगो पर भी हुई कार्यवाही
अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को वाहनों में रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने/आम जनमानस के लिए समस्या उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में आज सोमवार को निरीक्षक यातायात राजेंद्र सिंह रावत द्वारा बेस तिराहा में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल जिसमें रेट्रो साइलेंसर लगा हुआ था और खतरनाक तरीके से बिना कागजात वाहन चला रहा था, जिससे काफी शोर/ध्वनि प्रदूषण भी हो रहा था। चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने पर कुल 09 लोगो के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 4500/- रुपये नगद जुर्माना वसूला गया।

