अल्मोड़ा- मंगलवार को एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने अल्मोड़ा भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन को ज्ञापन देकर लंबे समय से खराब रानीधारा एटीएम को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा इससे पहले दिसंबर 2023 व फिर दिसंबर 2024 में पत्र देकर इस खराब एटीएम मशीन के स्थान पर नई एटीएम मशीन लगाने की मांग की गई थी। जिस पर बैंक प्रबंधन द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया था लेकिन लंबा समय बीत जाने पर भी खराब एटीएम मशीन को नहीं बदला गया है। जिससे लोग परेशान हैं उन्होंने इसे उपेक्षापूर्ण बताते हुए बैंक प्रबंधन से इस खराब एटीएम मशीन को अविलंब बदलकर नई मशीन लगाने की मांग की है। विदित हो कि उक्त एटीएम मशीन काफी लंबे समय से खराब पड़ी है जिससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अल्मोड़ा: खराब एटीएम मशीन को बदलने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -

