By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर भाजपा कार्यकर्ताओं से सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कराने वाले अधिकारियों पर हो कार्यवाही- विधायक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर भाजपा कार्यकर्ताओं से सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कराने वाले अधिकारियों पर हो कार्यवाही- विधायक
अल्मोड़ाउत्तराखंड

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर भाजपा कार्यकर्ताओं से सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कराने वाले अधिकारियों पर हो कार्यवाही- विधायक

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published March 8, 2025
Share
4 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा- पिछले दिनों फलसीमा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत फलसीमा से आईटीआई के पास मुख्य मार्ग से ग्राम तक सीसी मोटर मार्ग निर्माण कार्य का उद्घाटन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जाने पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने गहरा रोष व्यक्त किया है। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं से सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।साथ ही उन्होंने कहा कि वह अधिकारी इस प्रश्न का उत्तर भी दें कि क्या जिस दिन सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कराया गया उस दिन तक उस सड़क के निर्माण कार्य के लिए धनराशि जारी की जा चुकी थी। विधायक ने कहा कि 6 मार्च को इस सड़क के निर्माण कार्य की धनराशि निर्गत हुई है और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 2 मार्च को ही सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कर दिया जाना हास्यपद है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अफसरशाही इस कदर हावी हो चुकी है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों को महत्व देना तक उचित नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर जब सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन होना था तो ऐसे में स्थानीय विधायक की उपेक्षा कर भाजपा कार्यकर्ताओं से सड़क का उद्घाटन कराना किस संवैधानिक दायरे में आता है यह अधिकारी स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि जब अल्मोड़ा जनपद के अधिकारी विधायक की इस तरह से अपेक्षा कर सकते हैं तो यह सोचनीय विषय है कि आम जनता के साथ उनका व्यवहार क्या होता होगा। उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से यह मामला विशेषाधिकार हनन का है जिसे जरूरत पड़ने पर सदन में भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि या तो अधिकारी इस बात से अनभिज्ञ हैं की एक जनप्रतिनिधि की परिभाषा क्या है?उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहले जनप्रतिनिधि शब्द का अर्थ समझ लेना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुना हुआ व्यक्ति होता है इस बात को अधिकारी भली भांति समझ ले। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जिन सड़कों के निर्माण के लिए उनके द्वारा प्रयास ही नहीं किया गया उन सड़कों का उद्घाटन करने का अधिकार भाजपा कार्यकर्ताओं को किसने दे दिया यह एक यक्ष प्रश्न है। उन्होंने कहा कि लगातार विधानसभा की सड़कों के निर्माण के लिए वे विधायक के रूप में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर इन विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ लगाए बैठे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी सत्ता पक्ष के दबाव में मनमाने तरीके से कार्य ना करने की नसीहत दी है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विकास कार्यों का श्रय लेने की होड़ में यह तक भूल चुके हैं कि अल्मोड़ा की शिक्षित जनता सब कुछ जानती है और विकास कार्यों के लिए कौन कितना संघर्ष कर रहा है उससे भली भांति परिचित है।

You Might Also Like

वनों को आग से बचाने हेतु बर्शिमी एवं चौसली में गोष्ठी आयोजित

अल्मोड़ा- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने की पनुवानौला पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

अल्मोड़ा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अल्मोड़ा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास विभाग ने महिला गोष्ठी का किया आयोजन
Next Article कोतवाली अल्मोड़ा ने सड़क किनारे आड़े तिरछे लगे वाहनों के विरुद्ध चलाया अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वनों को आग से बचाने हेतु बर्शिमी एवं चौसली में गोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
अल्मोड़ा- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
जिलाधिकारी ने की पनुवानौला पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
अल्मोड़ा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?