अल्मोड़ा- दिनांक 13.03.2025 को भतरौजखान क्षेत्र निवासी महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के दिनांक 12.03.2025 को घर से बिना बताये जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना भतरौजखान में धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर संबंधितों को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।
गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए टीम द्वारा दिल्ली के कई स्थानों पर दबिश देकर दिनांक 14.03.2025 को दिल्ली बुराड़ी से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त अमन शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा निवासी बुराड़ी दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई । गुमशुदा को बाद में आवश्यक कार्यवाही/काउंसिलिंग करने के पश्चात् परिजनों के सुपुर्द किया गया।
भतरौजखान पुलिस टीम में उ0नि0 संजय जोशी,प्रभारी चौकी भिकियासैंण,हेड कानि0 शमीम अहमद, हेड कानि0 महेन्द्र सिंह तथा कानि0 इन्द्र कुमार,सर्विलांस सैल शामिल रहे।
अल्मोड़ा : पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार, गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद
Leave a comment
Leave a comment

