अल्मोड़ा- अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा जनता से किए गए वादों को सिलसिलेवार पूरा करते नजर आ रहे हैं।विगत लंबे समय से लगातार यह समस्या सामने आ रही थी कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर बेबस घूम रहा था।विगत सायं नगर के पपरशैली इलाके में एक गोवंश पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया था जिससे गोवंश बाल बाल बचा था। इसकी सूचना स्थानीय निवासी रजनी जोशी के द्वारा पार्षद अमित शाह मोनू को दी गई।जिस पर यह मामला उन्होंने नगर निगम मेयर अजय वर्मा के समक्ष रखा।त्वरित कार्यवाही करते हुए मेयर अजय वर्मा स्वयं पपरशैली पहुंचे एवं गोवंशीय पशु को तत्काल रूप से गौसदन भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई।इस अवसर पर अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने कहा कि गोवंश के जितने भी पशु सड़कों पर निराश्रित घूम रहे हैं उन्हें गौ सदन भिजवाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग अपने पालतू गोवंश को निराश्रित रूप में सड़कों पर छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ कठोर चालानी कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि गोवंश के पशुओं को इस तरह निराश्रित सड़कों पर ना छोड़े एवं उनका उचित पालन पोषण करें। उन्होंने कहा कि इसे एक अभियान के रूप में लिया जाएगा ताकि गोवंश का संरक्षण और संवर्धन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जितने भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूम रहे है इन्हें एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर गौ सदन भेजा जाएगा।इसके साथ ही ऐसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी कि भविष्य में पालतू गोवंश को सड़कों पर छोड़ने वाले लोगों पर सीधे चालानी कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि गोवंश की हम पूजा करते हैं ऐसे में बेहद सोचनीय विषय है कि निराश्रित रूप में गोवंश सड़कों पर रहने के लिए मजबूर है।उन्होंने कहा कि गोवंश के पशु जो पालतू हैं उनके रहने की व्यवस्था पशुपालक स्वयं करें एवं जो निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूम रहा है नगर निगम एक विस्तृत कार्य योजना के तहत इन्हें गौ सदन भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि पालतू गोवंश को पशुपालक सड़कों पर निराश्रित छोड़ते हैं तो मजबूरी में कठोर कार्रवाई करते हुए ऐसी पशुपालकों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी पशुपालकों की होगी।पार्षद अमित शाह मोनू ने कहा कि नगर निगम में अजय वर्मा की यह पहल वास्तव में सराहनीय है।उन्होंने कहा कि वास्तव में गोवंश हमारे लिए पूजनीय है और ऐसे में गोवंश का निराश्रित हालत में सड़कों पर घूमना दुर्भाग्यपूर्ण है जिसके लिए मेयर अजय वर्मा ने एक मुहिम प्रारंभ की है जिससे निराश्रित गोवंश को गौसदन भेजा जाएगा।उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की है कि अपने पालतू गोवंश को सड़कों पर निराश्रित अवस्था में ना छोड़े।यदि पशुपालकों के द्वारा ऐसा किया गया तो मजबूरी में उनके विरुद्ध चालानी कर्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, रजनी जोशी, सुनीता, हर्षिता जोशी, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे।

