अल्मोड़ा- आज शनिवार को वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह वर्ष -2026 अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें उपस्थित छात्राओं एवं अध्यापकों को वनाग्नि नियंत्रण एवं रोकथाम के विषय में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा सभी वनों को आग से बचाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करने की अपील भी की गई, जिससे बनाग्नि की घटनाओं में कमी लाई जा सके।
गोष्ठी में कोसी रेंज की वन बीट अधिकारी पूनम पंत द्वारा वनों के महत्व पर प्रकाश डाला गया और बताया गया कि वनों में लगनी वाली आग से जन जीवन के साथ वन्यजीवों को भी बहुत नुकसान पहुंचता है, साथ ही साथ जैव विविधता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिससे हमारे वनों की वनस्पति एवं पशुओं की बहुत सी महत्वपूर्ण प्रजातियां विलुप्त हो रही है।
“वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित
Leave a comment
Leave a comment

