एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी लगभग 16.5 लाख से अधिक का 66 KG गांजा बरामद
अल्मोड़ा- देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में आज सोमवार को कोतवाली रानीखेत व एसओजी पुलिस टीम द्वारा अशोक द्वार के पास चैकिंग के दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुडंई औरा कार UP23 BT 0365 मे सवार 03 तीन युवकों के कब्जे से कुल 66.288 Kg गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में मु0अ0स0-04/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।
चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने गाड़ी में टूरिस्ट होने और ट्रॉली बैगों में लगेज होना बताया, चेक करने पर बैगों में लगेज की जगह गांजा भरा मिला, तीनों शातिर तस्कर गांजा सराईखेत क्षेत्र से ठाकुरद्वारा मुरादाबाद की ओर ले जा रहा थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
विकाश निवासी जनपद उधम सिंह नगर, अनमोल सिंह निवासी काशीपुर, जसपाल सिंह निवासी- ग्राम प्रतापपुर उधम सिंह नगर। अभियुक्तों के पास से 66.288 Kg गांजा बरामद किया गया जिसकी
कीमत 16,57,200 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट कोतवाली रानीखेत, हेड कानि0 अवधेश कुमार एसओजी, कानि0 कमल गोस्वामी कोतवाली रानीखेत, कानि0 देवेन्द्र सिंह कोतवाली रानीखेत, होमगार्ड मनोज सिंह करायत कोतवाली रानीखेत शामिल रहे।

