अल्मोड़ा- आज सोमवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, हवालबाग में सिविल सोयम वन प्रभाग एवं हंस फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से लोगों को वनों में लगने वाली आग के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया, इसके साथ ही वनाग्नि नियंत्रण एवं रोकथाम में लोगों को सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
रैली में सिविल सोयम वन प्रभाग अंतर्गत कोसी रेंज से पूनम पंत एवं हंस फाउंडेशन से रजनीश रावत, दीपक औली, शंकर कुमार आदि उपस्थित रहे। रैली में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली
Leave a comment
Leave a comment

