By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: “प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प” – भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > “प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प” – भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
अल्मोड़ाउत्तराखंड

“प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प” – भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published February 27, 2026
Share
3 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा- भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आज शुक्रवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने प्रशिक्षण अभियान की विस्तृत रूपरेखा एवं उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध, संगठनात्मक रूप से दक्ष एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि सशक्त संगठन ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों के साथ पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, त्रिलोक रावत,महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, अरविंद बिष्ट, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, सुभाष पांडे, तथा दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल जिले के प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं प्रदेश स्तर के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, तथा जिला प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अतिथियों में जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा, कार्यशाला संयोजक प्रकाश भट्ट, सह-संयोजक संजय डालाकोटी, देवेंद्र नयाल एवं रेखा आर्या शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन एवं विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए “व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम, जागरूक एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

बैठक में प्रस्तावित मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की गई। सभी मंडलों से आग्रह किया गया कि निर्धारित समयावधि में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए, ताकि संगठन की कार्यशैली और अधिक प्रभावी बन सके।



कार्यशाला संयोजक प्रकाश भट्ट ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संगठनात्मक अनुशासन एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया।


You Might Also Like

अल्मोड़ा में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी का बड़ा कदम, जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव

अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान

अल्मोड़ा में गूंजा विरोध : समिट में हंगामे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा

अल्मोड़ा : राज्य में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर कॉंग्रेस ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

क्वारब में कार्यप्रणाली की स्वीकृति बिना कार्य करने पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान
Next Article अल्मोड़ा में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी का बड़ा कदम, जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी का बड़ा कदम, जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव
अल्मोड़ा उत्तराखंड March 28, 2026
अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 26, 2026
अल्मोड़ा में गूंजा विरोध : समिट में हंगामे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 26, 2026
अल्मोड़ा : राज्य में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर कॉंग्रेस ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 25, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?