By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन,बेस अस्पताल/मेडिकल कालेज में एक दर्जन एम्बुलेंस उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की करी मांग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन,बेस अस्पताल/मेडिकल कालेज में एक दर्जन एम्बुलेंस उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की करी मांग
अल्मोड़ाउत्तराखंड

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन,बेस अस्पताल/मेडिकल कालेज में एक दर्जन एम्बुलेंस उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की करी मांग

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published October 6, 2023
Share
4 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा-आज पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बेस चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि उपरोक्त विषयक आपके संज्ञान में लाना है कि दिनांक 5 अक्टूबर को टाटिक हैलीपैड के निकट प्रातः 9 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें 7 स्कूल के बच्चे जो संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे थे गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों को तत्काल मेडिकल कालेज अल्मोडा ले जाया गया जहां भारी अव्यवस्थाओं के बीच तीन बच्चों को तत्काल हायर सेन्टर रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में न तो एम्बुलेंस की व्यवस्था हो पायी और न ही बच्चों को एयर लिफ्ट किया जा सका।दो बच्चों को लगभग तीन घंटे के बाद एम्बुलेंस की दयनीय स्थिति के कारण और एक बच्चे को काफी विलम्ब के बाद जब किसी प्रकार एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पायी तो निजी एम्बुलेंस से हायर सेन्टर ले जाया गया।कुमांऊ के पर्वतीय क्षेत्र के लिये अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे के साथ सरकार ने मेडिकल कालेज अल्मोडा संचालित तो कर दिया लेकिन लोग अब भी अपनी जिन्दगी को बचाने के लिये मैदानी क्षेत्रों का रूख कर रहे हैं।तीनों बच्चों के सिर पर गहरी चोट थी यदि न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती की गयी होती तो रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़तीं।गम्भीर घायल बच्चों की जिन्दगी के साथ इस तरह का व्यवहार सोचनीय है।इस भीषण हादसे के बाद बेस चिकित्सालय/मेडिकल कालेज अल्मोड़ा की अव्यवस्थायें देखने को मिली।जहां एम्बुलेंस दयनीय स्थिति में है और पर्याप्त फैकल्टी न होने से गम्भीर रूप से घायलों को हायर सेन्टर की दौड़ लगानी पड़ी।यदि मेडिकल कालेज अल्मोडा में फैकल्टी पूर्ण होती,विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरे गये होते तो घायलों को हायर सेंटर रेफर नहीं करना पडता।यदि हायर सेंटर रेफर करने के बाद रास्ते में कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती तो इसके लिये किसे जिम्मेदार माना जायेगा स्वास्थ्य मंत्रालय अथवा स्वास्थ्य विभाग। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि प्राथमिकता के आधार पर विशेष रूचि लेते हुये तत्काल अल्मोडा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु व्यवस्थायें सुचारू करने का कष्ट करेंगे ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।तत्काल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जन,हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती तथा अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाय।मेडिकल कालेज में लगभग 12 एम्बुलेंस की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाय।ट्रामा सेन्टर तत्काल खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की जाय।गम्भीर रोगियों को आपातकाल में एअर एम्बुलेंस से एयर लिफ्ट कर तत्काल हायर सेन्टर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय ।राज्य की 108 सेवा का पुर्नगठन कर उन्हें सम्पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित किया जाय।मेडिकल कालेज अल्मोडा में प्रशिक्षित कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति की जानी अति आवश्यक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि अल्मोडा की जनता के हित में उपरोक्त कार्य तत्काल किये जाने के कठोर आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय तथा विभाग को निर्गत करने का कष्ट करेंगे।

You Might Also Like

What Running A Website Taught Me About My Physical Shop

अल्मोड़ा में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी का बड़ा कदम, जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव

“प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प” – भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान

अल्मोड़ा में गूंजा विरोध : समिट में हंगामे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अल्मोड़ा दशहरा समिति के कार्की बने अध्यक्ष,वैभव सचिव नियुक्त
Next Article मनीष जोशी बने प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Top Paysafecard Spielbank 2024 Über Paysafe im 30 € startguthaben Spielbank saldieren
Uncategorized September 21, 2026
Free Gambling games No Download Play Online
Uncategorized September 21, 2026
CryptoWild Lokalni verde kasino HR kasino 2026
Uncategorized September 21, 2026
Finest Mobile Casinos 2026 Finest A real income Gambling enterprise Apps
Uncategorized September 21, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?