अल्मोड़ा- आज रविवार को अल्मोड़ा में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाराज लाल बाबा जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख रेखा जोशी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाज संगठन, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्र निर्माण के विषयों पर प्रेरक उद्बोधन दिया।
सम्मेलन में सांसद अजय टम्टा की भी उपस्थिति रही। इस आयोजन में हास्य कलाकार मोहन दा कॉमेडियन तथा अमित भट्ट के मार्गदर्शन में देवभूमि सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
नारायण थापा एवं पीरूल संस्था की ओर से छोलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। साथ ही मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, अल्मोड़ा तथा त्रिपुरा सुंदरी महिला समिति का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विद्या भारती के शिशु मंदिर एवं विवेकानंद विद्या मंदिर के विद्यार्थियों सहित भारतीय जनता पार्टी और उसके विभिन्न अनुषांगिक संगठनों हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश फूलोरिया ने किया। मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति की अध्यक्षता में मनोज सनवाल एवं अजीत पवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन के अंत में संघ कार्य के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस भव्य आयोजन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्मोड़ा के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


