अल्मोड़ा- उत्तराखंड में ‘वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ वनाग्नि की घटनाओं को रोकने और जन-जागरूकता फैलाने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्कूली बच्चों और स्थानीय जनता के लिए गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम मे आज गुरुवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, लोधिया में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह वर्ष -2026 के उपलक्ष्य में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को वनाग्नि सुरक्षा व रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा वनों को आग से बचाने हेतु अपील की गई। उक्त गोष्ठी में देवेंद्र सिंह कैड़ा, उपराजिक एवं पूनम पंत, वन बीट अधिकारी उपस्थित रहे।
‘वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ के अंतर्गत रा0 इ0 का0 लोधिया में गोष्ठी आयोजित
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -

