अल्मोड़ा- कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता व डूंगरा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद का आज निधन हो गया। कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उनका निधन कांग्रेस के लिए ये अपूरणीय क्षति है। उनकी अंतिम यात्रा कल 10 बजे उनके निवास स्थान गुणादित्य से जागेश्वर को निकलेगी। उनके निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, राजेंद्र बराकोटी, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, दीवान सिंह भैसोडा, प्रशांत भैसोडा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, तारु जोशी, राजेंद्र बिष्ट, कुदन कुंजवाल, देवेंद्र बिष्ट, निर्मल रावत सहित कांग्रेस जनों ने शोक व्यक्त किया।
कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद प्रसाद के निधन पर अल्मोड़ा कॉंग्रेस ने किया शोक व्यक्त
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -

