अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना,चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में रविवार को धौलछीना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना तिराहा पर सुन्दर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम पातलदेवी पूनाकोट, धौलछीना जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 18 बोतल बाजपुर गुलाब माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
धौलछीना पुलिस टीम में अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद, हेड कानि0 धीरेन्द्र सिंह बडाल तथा हेड कानि0 संतोष कुमार शामिल रहे।
अल्मोड़ा: धौलछीना पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

