अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में विगत सोमवार को इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे मय कानि0 कमल जोशी, कानि0 राजेन्द्र नाथ द्वारा टैक्सी स्टैण्ड पर चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान एक टैक्सी कार संख्या- UK04-TB-6254 का चालक स्पर्श सिंह जीना निवासी हल्द्वानी, द्वारा शराब के नशे में वाहन को चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। वाहन अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जा रहा था।
अल्मोड़ा : नशे में कार चला रहा चालक आया इंटरसेप्टर की सतर्क चेकिंग की चपेट में, हुआ गिरफ्तार, कार सीज
Leave a comment
Leave a comment

