पिकअप में कबाड़ का सामन बताकर गांजा लेजा रहे 03 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध कड़े एक्शन लिये जाने हेतु सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में विगत सोमवार को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक कबाड़ से भरी पिकअप वाहन सं0- UK19-CA-0992 को चेक करने पर सवार 03 युवकों के कब्जे से 18.350 KG गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 4,58,750 रुपये आंकी गई है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई तथा पिकअप को सीज किया गया।
चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने पिकअप में कबाड़ का सामान होना बताया, चेक करने पर एक कट्टे में गांजा भरा मिला, पूछने पर वाहन में सवार तस्करों ने बताया कि गांजा ग्राम घनियाल से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
पुलिस द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
उक्त वाहन में तस्करी करते हुए गुलजार निवासी टांडा,रामनगर, नासिर हुसैन निवासी ग्राम पूछडी, रामनगर,मौ0 आजम निवासी ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी , कानि0 नरेन्द्र सिंह, कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी तथा कानि0 रविन्द्र कम्बोज शामिल रहे।

