अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालकों, रैश ड्राईविंग एवं नाबालिगों को वाहन देने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में विगत बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसआई रमेश बोरा द्वारा अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक नाबालिग स्कूटी चलाते हुए पाया गया। मौके पर वाहन स्वामी जीवन लाल पुत्र मोहन लाल निवासी बाड़ेछीना को बुलाकर वाहन सीज कर वाहन स्वामी के विरूद्ध 40,000/- का कोर्ट चालान किया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में नाबालिगों, बिना वैध डीएल व अज्ञात व्यक्तियों को वाहन न दे।
साथ ही नाबालिग चालक के अभिभावक को बुलाया गया और आवश्यक काउंसलिंग कर सख्त हिदायत देते हुये बालक को सकुशल सुपुर्द किया गया।
अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान
Leave a comment
Leave a comment

