अल्मोड़ा- पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा विगत कई वर्षो से मेधावी छात्र- छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उनका सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है जिसे इस वर्ष भी जारी रखा गया है। इस वर्ष इसका शुभारंभ राजकीय इंटर कालेज बसर से किया गया।
आज इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तदुपरान्त श्री कर्नाटक ने प्रधानाचार्या, अतिथियों को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया ।
छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री कर्नाटक ने कहा कि मेधावी छात्र/छात्राओं की सफलता के पीछे उनका परिश्रम तथा शिक्षकों का बहुत बडा त्याग व मेहनत है । उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों में ईमानदारी,अनुशासन, राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत कर उनका मार्गदर्शन करते हैं ताकि वे आदर्श छात्र बन सकें।
उन्होंने कहा कि अपनी कठोर मेहनत से छात्र- छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर शिक्षकों तथा अपने माता पिता के गौरव को बढाया है और यह सफलता उन्हें उनके कठोर परिश्रम से मिली है । श्री कर्नाटक ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ व्यायाम,खेलकूद, मनोरंजन के द्वारा अपने शरीर को तंदुरूस्त एवं स्वस्थ बनायें । उन्होंने कहा कि आज नशा बुरी तरह समाज में हावी होकर युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है जिससे बाहर निकलने का कोई मार्ग नहीं है । अतः छात्रों, युवाओं को नशे रूपी दानव से दूर रहना चाहिए।
प्रधानाचार्या डॉ.चन्द्र कला वर्मा ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत करते हुये कहा कि उनके द्वारा गत कई वर्षो से मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढाने तथा उन्हें प्रोत्साहित किये जाने का कार्य किया जाता रहा है । जिसके लिए पूरा विद्यालय परिवार उनका आभारी है साथ ही श्री कर्नाटक के द्वारा समाज में किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान महेश चंद्र काण्डपाल, हयात सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र जोशी,देवेन्द्र कर्नाटक, निखिल तिवारी, प्रकाश मेहता, प्रतिभा जोशी, आशा मेहता, कंचन पाण्डे , प्रिया काण्डपाल, भावना काण्डपाल, शिक्षिका ममता राना, हेमलता भट्ट, चम्पा देवी, पुष्पेश जोशी, रेनू बिष्ट,ममता दुर्गापाल, अनंता जोशी, ज्योति भारती, सुनीता, कल्पना पाण्डे , पीटीए अध्यक्ष दयाल चन्द्र काण्डपाल, देबीदत्त काण्डपाल , कमला काण्डपाल आदि सहित अनेक अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेश जोशी एवं रश्मि काण्डपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अल्मोड़ा : मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment
Leave a comment

