अल्मोड़ा- नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद को नशे की प्रवृतियों से दूर रखने एवं नशा मुक्त बनाने के संबंध में एक बैठक मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित की गई। बैठक में बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के खोलने एवं उसके संचालन के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।
विदित हो कि बेस अस्पताल में संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट के द्वारा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलना प्रस्तावित है। इस केंद्र के खोलने से अल्मोड़ा के नशाग्रस्त लोगों को नशे से छुटकारा दिलाने में मदद मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द संचालन की शर्तें एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं ।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद में नशा मुक्ति के लिए क्या क्या गतिविधियां इस वर्ष की जाएंगी, उनकी सूची तैयार कर ली जाए तथा नशा मुक्ति के संबंध में जन जागरूक बढ़ाई जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को कहा कि नशे की गतिविधियों में शामिल लोगों का चिन्हीकरण करके, उसकी कड़ी को तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेजों आदि में अधिक निगरानी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्परिणाम के बारे में भी लोगों को जागरूक करें।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी समेत संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
अल्मोड़ा: जनपद को नशा मुक्त बनाने के संबंध में बैठक आयोजित
Leave a comment
Leave a comment

