बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 6 बाहरी लोग भी पकड़े, हुई चालानी कार्यवाही
अल्मोड़ा- एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/ मजदूरों/ फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जगह-जगह सघन सत्यापन अभियान चलाया। धारा 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 02 मकान मालिकों के विरुद्ध करते हुए 20,000₹ कोर्ट चालान किया गया तथा 02 मकान मालिकों के विरुद्ध ₹5000-₹5000 की नगद चालानी कार्यवाही की गई।
लोगों को हिदायत दी गई कि किराएदारों व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बाहरी व्यक्तियों पर कार्यवाही-
इसके अलावा बिना सत्यापन फेरी लगाने वाले 6 बाहरी लोगों पर धारा 81 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

