अल्मोड़ा- आज प्रेस को दिए गए बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि जिस तरह से कैंची धाम में जाम, और क्वारब पुल के पास जो डेंजर जोन बन गया है उस पर प्रदेश की धामी सरकार आँख मूद कर बैठ गयी है। आज कुमाऊं से तराई को जाने वाले और तराई से कुमाऊं को आने वाला हर आदमी कैची में जाम और क्वारब के डेंजर जोन से त्रस्त हो गया है। आज कुमाऊं का पर्यटन पूरी तरह से चौपट होने की कगार मै आ गया है और व्यापार पूरी तरह पटरी से उतर गया है। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति ऐसी हो गयी है की एम्बुलेंस को अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने मै ही 7 से 8 घंटे लग रहे है और अल्मोड़ा का जिला प्रशासन केवल रात मै क्वारब मार्ग बंद कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अंधी बहरी सरकार को जगाने की लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से विचार विमर्श करके ये तय किया गया की भाजपा की सरकार को जगाने के लिए 22 मई को हजारों कार्यकर्ताओ और आम जनता के साथ अल्मोड़ा में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसमे पूरे कुमाँऊ के कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल होंगे घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष करन मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , पूर्व मुख्य्मंत्री हरीश रावत , गणेश गोदियाल , उप नेता सदन भुवन कापड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह , पूर्व विधानसभा अध्य्क्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल , पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित पुरे कुमाऊं क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे और शीघ्र ही जिलाधिकारी कार्यालय घेराव को लेकर जनसम्पर्क कर और कार्यकर्ताओ को उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सभी सामाजिक संगठनों और व्यापार मण्डल से 22 मई को होने वाले जिलाधिकारी कार्यालय घेराव के लिए सहयोग करने की अपील की है।
अल्मोड़ा: 22 मई को कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जनता के साथ होगा जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव- भूपेंद्र सिंह भोज
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -

