अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को दन्या पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान टकोली बैण्ड आरासल्पड़ रोड पर संदीप जोशी पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी मयोली दन्या जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 07 बोतल बाजपुर गुलाब देशी व 12 अध्धे 8 PM गोल्ड अंग्रेजी अवैध शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दन्या पुलिस टीम में अपर उ0नि0 बीना कौर,कानि0 प्रेम सिंह तथा कानि0 विनोद डंडरियाल शामिल रहे।
अल्मोड़ा: पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

