अल्मोड़ा- विगत गुरुवार को दन्या थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी और जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना दन्या द्वारा पोस्को अधिनियम पंजीकृत किया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा त्वरित सज्ञांन लेकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी सुहेल पुत्र मोहम्मद युनुस निवासी ग्राम बुढ़ानपुर,भगतपुर मुरादाबाद को 12 घंटे के भीतर चापड़ बैंड के पास सड़क से जंगल की ओर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम थाना दन्या में उपनिरीक्षक कमित जोशी,हेड कानि0 प्रेम सिंह,हेड कानि0 पीयूष भट्ट तथा कानि0 जगत सिंह शामिल रहे।
अल्मोड़ा: पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

