एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद इनाम से किया पुरस्कृत
अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 27.03.2025 की रात्रि भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चौड़ीघट्टी तिराहे पर चेकिंग के दौरान ब्रिजा कार संख्या- UP15-CY-4078 को चैक किया गया तो चालक राजेन्द्र सिंह व उसका साथी गौरव सैनी के कब्जे से 43.580 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
अभियुक्तगण गांजे को सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।
अभियुक्तों का विवरण
1-राजेन्द्र सिंह पुत्र लोकपाल सिंह निवासी दडियाल थाना टांडा रामपुर
2- गौरव सैनी पुत्र रघुवीर सैनी निवासी हल्दुवा लम्बरदारपुरी, रामनगर
अभियुक्तों के पास से 43.580 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत-10,89,500 रुपये आंकी गई है।
भतरौजखान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार, अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा, हेड कानि0 हरजिंदर सिंह तथा कानि0 जगदीश चंद्र शामिल रहे ।

