अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में बुधवार को अपरान्ह 12.40 पर थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उ0नि0 धरम सिंह व पुलिस टीम द्वारा पुलिस बैरियर चैक पोस्ट मरचूला में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन संख्या- UK19-CA-1224 को रोक कर चैक किया गया तो पिकअप चालक राकेश चंद्र के कब्जे से 10 गत्ते की पेटी में 120 बोतल व 10 गत्ते की पेटी में 480 क्वाटर बोतल देशी मसालेदार शराब बाजपुर गुलाब माल्टा (कुल 20 पेटी) अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
राकेश चंद्र उम्र- 27 वर्ष पुत्र हरी दत्त निवासी ग्राम लूहेडा पो0 तोलुयु, सल्ट जिला अल्मोड़ा
अभियुक्त के कब्जे से 10 गत्ते की पेटी में 120 बोतल व 10 गत्ते की पेटी में 480 क्वाटर बोतल देशी मसालेदार शराब बाजपुर गुलाब माल्टा (कुल 20 पेटी) बरामद की गई है जिसकी कीमत 81,600/- रुपये (इक्यासी हजार छः सौ रुपये) आंकी गई है।
थाना सल्ट पुलिस टीम में उ0नि0 धरम सिंह, अ0उ0नि0 लखविंदर सिंह, हेड कानि0 दीपक कुमार तथा होमगार्ड मनोज शर्मा शामिल रहे।
अल्मोड़ा: पुलिस को मिली कामयाबी, पिकअप से 20 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

