अल्मोड़ा- एस.एस.पी. अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में विगत बुधवार को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा चौकी धारानौला क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 02 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹15,000 रुपये का चालान किया गया।
अल्मोड़ा : बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 02 मकान मालिकों का पुलिस ने किया ₹15,000 का चालान
Leave a comment
Leave a comment

