पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सीओ अल्मोड़ा ने किया पुरस्कृत
अल्मोड़ा- एस .एस.पी. अल्मोड़ा के निर्देशन में आज 26 जून 2025 को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत “अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस” के उपलक्ष्य पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा जनमानस को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम रघुनाथ सिटी मॉल में सीओ अल्मोड़ा द्वारा “अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस” के उपलक्ष्य पर उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त अभियान के तहत जीवन में कभी नशा न करने के लिये प्रेरित करते हुए शपथ दिलायी गयी।
तत्पश्चात् सीओ अल्मोड़ा द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया गया।
सीओ अल्मोड़ा द्वारा स्वयं भी दौड़ लगाकर प्रतिभाग कर रहे पुलिस जवानों व नगर के युवाओं का उत्साह वर्धन किया गया।
मैराथन दौड़ रघुनाथ सिटी मॉल से आकाशवाणी, करबला, दुगालखोला होते हुए पुलिस लाइन में संपन्न हुई।
तत्पश्चात सीओ अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित जवानों व युवाओं को जीवन में कभी नशा न करने व भारत को नशा मुक्त बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने के लिये प्रेरित किया गया।
मैराथन दौड़ में महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सीओ अल्मोड़ा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
महिला वर्ग में प्रथम- निकिता कन्याल, द्वितीय- रश्मि आर्या तथा तृतीय- लता आर्या रहीं।
पुरुष वर्ग में प्रथम- धीरज सिंह बिष्ट, द्वितीय- हर्षित जोशी, तृतीय- नितेश सिंह जीना रहे।
मैराथन दौड़ के दौरान सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, प्रतिसार निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक शभुवन चन्द्र जोशी प्रभारी एसओजी, लाइन सूबेदार मोहित कुमार सहित अल्मोड़ा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी गण व नगर के युवा, बच्चें उपस्थित रहे।

