एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद इनाम से किया पुरस्कृत
अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में शनिवार की सायं थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार तथा एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान जैनल के पास नौला गांव सड़क पर स्विफ्ट डिजायर कार UK04R-5051 को रुकने का इशारा किया तो कार चालक मौके का फायदा उठाकर कार की चाबी लेकर फरार हो गया,कार की तलाशी लेने पर सवार रोहित कुमार और जीवन आर्या के कब्जे से 04 कट्टों में 42.515 किलोग्राम गांजा (कीमत 10,62,875 रुपये) बरामद होने पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई तथा कार को सीज किया गया। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।
फरार चालक भूपेश कुमार उर्फ बॉबी आबकारी अधिनियम की तारीख पर भिकियासैण कोर्ट आया था और वापस जाते वक्त अपने साथियों के साथ मिलकर सराईखेत इलाके से गांजा ले कर जा रहा था।
अभियुक्त जीवन आर्य नशा तस्करी में संलिप्त रहने पर गैगस्टर एक्ट में भी कार्यवाही हो चुकी है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गांजा सराईखेत इलाके से लेकर आ रहे थे और तराई की ओर ले जा रहे थे, जिसे वहां युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था,चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।
अभियुक्त जीवन आर्या का आपराधिक इतिहास-
1. Fir no-20/22 धारा 8/20/60NDPS act थाना भतरौजखान
2. Fir no-10/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना भतरोजखान
3. धारा 307 IPC थाना कालाढूंगी
गिरफ्तारअभियुक्तों का विवरण-
1-रोहित कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र राजकुमार सिंह निवासी श्याम पुरम थाना आईटीआई जिला उधमसिंह नगर
2- जीवन आर्या उर्फ जग्गू 23 वर्ष पुत्र गोपाल राम आर्या निवासी बैलपड़ाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल
फरार अभियुक्त-
चालक/अभियुक्त भूपेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र आनंद सिंह नई बस्ती नंबर 13 नया लालढांग जिला नैनीताल
बरामदगी – 42.515 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत10,62,875 रुपये आंकी गई है।
तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम पुरस्कृत-
भारी मात्रा में गांजा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
पुलिस टीम में उ0नि0सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौजखान,अपर उ0नि0 करतार सिंह थाना भतरौजखान, हेड कानि0 योगेश कुमार थाना भतरौजखान,कानि0 प्रीतम सिंह थाना भतरौजखान, हेड कानि0 अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा, कानि0 परवेज खान एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

