अल्मोड़ा- आज बुधवार 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी दीनदयाल पार्क पांडेखोला में आयोजित की गयी। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के तौर पर मनाती है। समर्पण दिवस पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारो पर चल कर ही दुनिया की नंबर वन पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडितजी के अंत्योदय के विकास वाली विचारधारा से प्रेरित होकर ही कई योजनाएं चलाई है। पंडित जी का कहना था अंतिम पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को सरकार की सारी योजनाओं का लाभ मिले तब समाज में समानता आएगी। उन्होंने कहा कि पंडित जी का कहना था कि यदि देश में समानता लानी है तो गरीब वर्ग को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक दर्शन रावत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर अजय वर्मा ने की। कार्यक्रम में कार्यक्रम के सहसंयोजक जिला मंत्री कमल बिष्ट , महामंत्री प्रकाश भट्ट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिलामंत्री देवाशीष नेगी, नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज संगा, गौरव भंडारी, शुभम रौतेला और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पीयूष पांडे, मनोज तिवारी एवं सुनील कर्नाटक जी आदि उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -

